कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत ने उठाए कई बड़े कदम: डॉ. सूर्यकांत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन में रविवार को स्टेट लेबल रिफ्रेशर एवं सीएमई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजधानी के लगभग 150 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आईएमए-एएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि कोरोना …

लखनऊ। राजधानी के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन में रविवार को स्टेट लेबल रिफ्रेशर एवं सीएमई का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजधानी के लगभग 150 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आईएमए-एएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत ने कई कदम उठाए, दुनिया में सबसे जल्दी वैक्सीन बनाने का काम भारत ने ही किया, साथ ही ऐसी चीजें जैसे पीपीई किट, वेंटिलेटर एवं मास्क आदि का महामारी के दौरान रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन हुआ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे इंडियन बैंक समूह के एफजीएम पंकज त्रिपाठी ने कहा कि भारत के चिकित्सकों ने महामारी के दौरान अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने चिकित्सा व्यवस्था को निजी क्षेत्र में मजबूत करने के लिए तमाम ऐसी स्कीम निकाली,जिससे अस्पतालों को अपग्रेड करने के साथ ही नए अस्पतालों के निर्माण के लिए आसानी से लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनीष टंडन ने कहा कि स्टेट लेवल रिफ्रेशर कोर्स एवं सीएमई से चिकित्सक समुदाय को चिकित्सा क्षेत्र में आए दिन हो रहे नए बदलाव के बारे में जानकारी होती है, जिससे जनमानस का फायदा होता है। आईएमए के प्रवक्ता डॉ.प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में अलग-अलग की विशेषता रखने वाले 27 विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया है।

जिसमें मानसिक, लीवर,स्किन, बाल, फेफड़ा तथा शरीर के अन्य अंगों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा उसके इलाज में आने वाली नई तकनीकों तथा विधा के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए रिंग में दिखाया दमखम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म