बहराइच: तेंदुए के हमले से बालक को बचाने के लिए महिला ने लगाई जान की बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में मोतीपुर रेंज के गुजरहना गांव निवासी एक बालक रविवार को खपरा वन चौकी के निकट हमला कर दिया। महिला ने तेंदुए से संघर्ष कर छुड़ाया। इसके बाद घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में मोतीपुर रेंज के गुजरहना गांव निवासी एक बालक रविवार को खपरा वन चौकी के निकट हमला कर दिया। महिला ने तेंदुए से संघर्ष कर छुड़ाया। इसके बाद घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत वन रेंज मोतीपुर के गुजरहना गांव निवासी सद्दीक अहमद(12) पुत्र फैजान रविवार को जंगल में अन्य लोगों के साथ लकड़ी बीनने गया था। तभी फैजान जंगल फल (रोहिणी) खपरा वन चौकी के निकट तोड़ने लगा।

इसी दौरान तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने बालक को दबोच लिया। फैजान के साथ गांव की महिला शमा पत्नी मुन्ना ने किसी तरह तेंदुए के हमले से बालक को बचाया। ग्रामीणो के मुताबिक वन रेंज मोतीपुर स्थित जंगल मे गांव के बच्चे व महिलाएं जंगल में उगने वाले रोहिणी के फल बीनने गये थे। जहां खपरा वन चौकी के पास बैठकर बातें कर रहे थे। तभी जंगल से निकल कर बाघ ने फैजान को मारने की कोशिश की। घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

जहां गंभीर अवस्था मे घायल होने के कारण बहराइच मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए लखनऊ भेजा गया है। वनक्षेत्राधिकारी महेन्द्र मौर्य से बात करने पर बताया कि ग्रामीणो को जंगल मे जाने से मना किया जाता है। लेकिन लकड़ी व जंगली फल के लालच मे जंगल जाने पर गर्मियों के मौसम मे जानवर हिंसक हो जाते हैं। तेंदुए के हमले की खबर मिली है।जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल जिले के 10 सरकारी बैंकों की 253 शाखाओं में 28 और 29 मार्च को कामकाज रहेगा ठप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा