बरेली: गलत प्रश्नपत्र वितरण मामले में होगी कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके लिए शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। 24 मार्च को दूसरी पाली में प्रश्नपत्र वितरण में गड़बड़ी हुई थी। इस संबंध …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके लिए शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान गंभीर लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। 24 मार्च को दूसरी पाली में प्रश्नपत्र वितरण में गड़बड़ी हुई थी। इस संबंध में जांच के बाद परीक्षा में शामिल कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापकों पर कार्रवाई होना तय है।
डीआईओएस कार्यालय की ओर से इस संबंध में फरीदपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। परीक्षा केंद्र में दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की साहित्यिक हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा होनी थी लेकिन परीक्षा संपन्न कराने में लगे जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण छात्रों को सामान्य हिंदी के बजाए साहित्यिक हिंदी और साहित्यिक हिंदी के स्थान पर सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा के दौरान इस प्रकार की लापरवाही होना बेहद गंभीर मामला है। जो परिषद के नियमों के विपरीत है। इस संबंध में प्रशासन व शासन को रिपोर्ट तैयार की भेज दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी। जांच कराई जा रही है। परीक्षा में शामिल रहे शिक्षकों के विरुद्ध जांच में सत्यता पाए जाने पर उनके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
