लखनऊ: संदेहास्पद स्थिति में दिल्ली के बस चालक की मौत, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला मृतक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र में संदेहास्पद स्थिति में नई दिल्ली के रहने वाले एक बस चालक की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि 72 घंटे के बाद अबतक मृतक बस ड्राइवर यूसुफ अली का शव बरामद नहीं हो सका है। यूसुफ की पत्नी शबनम की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर …

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र में संदेहास्पद स्थिति में नई दिल्ली के रहने वाले एक बस चालक की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि 72 घंटे के बाद अबतक मृतक बस ड्राइवर यूसुफ अली का शव बरामद नहीं हो सका है। यूसुफ की पत्नी शबनम की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुशांत गोल्फ सिटी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को नई दिल्ली के खजूरी करावल की रहने वाली शबनम ने फोन करके बताया कि उसके पति यूसुफ अली पिछले करीब एक वर्ष से डबल डेकर बस चला रहा था। 25 को बिहार से लखनऊ होते हुए नई दिल्ली बस लेकर जा रहा था। बस में दूसरा चालक अरशद व कंडक्टर दानिश भी मौजूद थे।

रात करीब 2:50 बजे उसने पत्नी को वीडियो कॉल करके पारिवारिक बातें कीं और इसी बीच बताया कि बस मालिक संतोष के पास उसका दो लाख रुपए बकाया है। सुबह करीब 5 बजे अरशद ने फोन करके बताया कि लखनऊ में शहीद पथ पर लू-लू मॉल के समीप यूसुफ (38) को एक्सीडेंट हो गया। वे सब यूसुफ को अस्पताल ले गए। पर उसकी मौत हो गई। किस अस्पताल ले जाया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। देवेंद्र ने बताया कि शव अबतक बरामद नहीं हो सका है, पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-मुख्तार अंसारी पर एक और मामला दर्ज, बाराबंकी पुलिस ने की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

संबंधित समाचार