भाजपा ने पिछड़ों-दलितों के आरक्षण पर डाली डकैती : स्वामी प्रसाद मौर्य
लखनऊ। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा ने दलितों और पिछड़ों के आरक्षण पर डकैती डाली है। यहीं नहीं उन्होंने कहा कि विरोध करना अगर बगावत हैं तो मैं बागी हूं। सरकार बनने की प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए सोशल मैसेजिंग साइट कू पर अपने उद्गार पोस्ट …
लखनऊ। पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा ने दलितों और पिछड़ों के आरक्षण पर डकैती डाली है। यहीं नहीं उन्होंने कहा कि विरोध करना अगर बगावत हैं तो मैं बागी हूं। सरकार बनने की प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए सोशल मैसेजिंग साइट कू पर अपने उद्गार पोस्ट करते हुए कहा कि सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ना और बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाने की बात करना सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना अगर बगावत है तो मैं बागी हूं।
तो मैं ऐसी बगावत हमेशा करता रहूंगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार कैसे बनी है यह सभी जानते हैं भाजपा के नेता जो इठला रहे हैं इतना इठलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दलितों पिछड़ों के आरक्षण पर जो डकैती डाली गए हैं उसका विरोध निरंतर करता रहूंगा। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
भाजपा इसको बगावत मान रही है तो मैं दलित शोषित समाज के लिए बगावत को भी तैयार हूं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जो जनादेश मिला है उसका मैं स्वागत करता हूं हार जीत लोकतंत्र का एक पहलू है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: शहीद एक्सप्रेस में महिला की प्रसव पीड़ा से तबियत बिगड़ी
