Lock-Upp :पायल रोहतगी ने Kangana Ranaut के सामने किया बड़ा खुलासा, कहा- किया था काला जादू और वशीकरण
मुंबई। आज-कल सबसे ज्यादा OTT का पसंद किया जाने वाला शो लॉक अप नए और शॉकिंग ट्विस्ट को लेकर सुर्खियों में है। अब शो में कंगना रनौत के सामने कंटेस्टेंट पायल रोहतगी ने बड़ा खुलासा किया। पायल ने कंगना के सामने कहा कि “अपने करियर आगे जाने के लिए मैंने वशीकरण किया था। दिल्ली के …
मुंबई। आज-कल सबसे ज्यादा OTT का पसंद किया जाने वाला शो लॉक अप नए और शॉकिंग ट्विस्ट को लेकर सुर्खियों में है। अब शो में कंगना रनौत के सामने कंटेस्टेंट पायल रोहतगी ने बड़ा खुलासा किया। पायल ने कंगना के सामने कहा कि “अपने करियर आगे जाने के लिए मैंने वशीकरण किया था। दिल्ली के किसी ने मुझे कहा था कि आप जिस के बारें में सोच रही हैं, उनकी कोई चीज मुझे लेकर दीजिए और फिर मैं गंगा के तट पर पूजा करवाऊंगा। फिर जब मैं यह करूंगा आप उस इंसान के बारें में सोचना।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि इन में से कोई भी चीजें उनके काम नहीं आईं। लेकिन एक डर था कि कभी यह चीजें मैं किसी के सामने बोल दूं, मेरी मां को पता चल जाए। मेरा दुनिया के सामने मजाक उड़ जाए।
कंगना ने दिया ऐसा रिएक्शन
कंगना ने हसते हुए पायल से कहा कि “पायल आपने जो किया है उसे काला जादू कहते हैं। क्या आपने काला जादू करते हुए लोगों से काम मांगने की कोशिश की हैं ?” बॉलीवुड क्वीन ने पायल से यह भी कहा कि “आप इतनी खूबसूरत हैं, टैलंटेड हैं आप ऐसे भी लोगों को अपने वश में कर सकती हैं। आपको किसी तांत्रिक की क्या जरुरत हैं लेकिन मैं फिर भी कहना चाहूंगी कि इस चीज को लेकर काफी बातें बनाईं जाती हैं।”
एक्ट्रेस कंगना ने कहा कि जब मैं इस इंडस्ट्री में आईं थी, तब मेरे बारें में बहुत लोगों ने कहा कि मैं काला जादू करती हूं। जब भी कोई लड़की सफल हो जाती हैं तब उसके बारें में कहा जाता है कि यह इतना सफल कैसे हो सकती हैं, जरूर इसने कुछ न कुछ तो जरूर किया होगा। उनके पास तिलस्मानी ताकतें तो होगी ही। कुछ लड़कियां इन में फंस जाती हैं और उनकी वजह से सभी को जज किया जाता है।
पढ़ें-अखिलेश यादव ने बुलाई सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक, आगे की रणनीति पर करेंगे चर्चा
