मुरादाबाद : पिता की मौत से डिप्रेशन में आई छात्रा, फंदे से लटककर दी जान
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। छात्रा को फंदे पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल उसे फंदे से उतारा और कॉसमॉस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बता दें कि छात्रा के पिता की एक साल पूर्व …
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। छात्रा को फंदे पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल उसे फंदे से उतारा और कॉसमॉस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बता दें कि छात्रा के पिता की एक साल पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तभी से वह डिप्रेशन में थी। बार बार यही कहती थी कि मुझे पापा के पास जाना है। सिविल लाइंस पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्रा के आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मचा है।
मूल रूप से संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव टांडा कोठी निवासी सरदार सिंह की पत्नी हीरावती अपने तीन बच्चों प्रगति, शैलेश कुमार और ललित के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मोरा की मिलक निवासी सुरेंद्र सिंह के मकान की पहली मंजिल पर किराए का कमरा लेकर रहती है। सरदार सिंह की करीब एक साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तभी से दसवीं में पढ़ने वाली प्रगति तनाव में रहती थी। भाई शैलेश कुमार ने बताया कि प्रगति पापा की मौत को भूल नहीं पा रही थी।
शैलेश के अनुसार रविवार को वह और उसकी मां भी फैक्ट्री में काम करने गई थी। छोटा भाई खेलने गया था। शैलेश भी फैक्ट्री से घर आया और खाना खाकर बाहर निकल गया। इस बीच प्रगति ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद शैलेश वापस आया तो प्रगति को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आए मकान मालिक और पड़ोसियों की मदद से उसने प्रगति को नीचे उतरा और अस्पताल ले गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें : ध्वनि प्रदूषण के रडार पर मुरादाबाद, दक्षिण एशिया के शहरों में दूसरे स्थान पर
