काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किया खुलासा, बोलीं- एक अलग ही एहसास है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं। वहीं वो अपने फैंस के साथ इसकी झलक भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काजल ने कहा- वो और उनके पति गौतम किचलू पैरेंटहुड को अपनाने के लिए बहुत ही …

मुंबई। साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं। वहीं वो अपने फैंस के साथ इसकी झलक भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काजल ने कहा- वो और उनके पति गौतम किचलू पैरेंटहुड को अपनाने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये एक जबरदस्त एहसास है, ऐसे में मैं उत्साहित और नर्वस दोनों ही हूं।

काजल ने कहा कि एक इंसान की परवरिश करना और उसे अच्छी परवरिश देना एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी होती है। सच में इसके लिए मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। वैसे तो ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि हम लोगों के लिए ये पहला अनुभव है। एक्ट्रेस ने कहा कि प्रेग्नेंसी के शुरू के तीन महीने बहुत ही ज्यादा मुश्किलों से भरे रहे।

उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी एक अलग ही एहसास है, इस दौरान महिला के शरीर में बहुत कुछ बदलाव होता है। बहुत ही कठिन थी मेरी पहली तिमाही, लेकिन ठीक भी है। इसमें बहुत सारे योग, पिलेट्स, पैदल चलना जैसे काम किए मैंने। साथ ही हेल्दी खाना भी खाया।

काजल ने कहा कि अब सबकुछ ठीक है। काजल ने ये भी बताया कि वो प्रेग्नेंसी के दौरान पति गौतम किचलू के संग डेट पर जाने और अपने करीबी लोगों के संग टाइम स्पेंड करना खूब पसंद कर रही हैं।

पढ़ें-मथुरा: मंदिर के पास करंट लगने से युवक की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया रास्ते जाम

संबंधित समाचार