Oscars 2022: Jessica Chastain बेस्ट एक्ट्रेस और Will Smith बने बेस्ट एक्टर, देखें फुल ऑस्कर विनर की लिस्ट
Will Smith बने बेस्ट एक्टर फिल्म King Richard के लिए बेस्ट एक्टर विल स्मिथ चुने गए। अवॉर्ड लेते वक्त विल रो पड़े और पूरी टीम को थैंक यू कहा। Jessica Chastian बनीं बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड The Eyes of Tammy Faye फिल्म के लिए Jessica Chastain बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है। CODA बनी …
Will Smith बने बेस्ट एक्टर
फिल्म King Richard के लिए बेस्ट एक्टर विल स्मिथ चुने गए। अवॉर्ड लेते वक्त विल रो पड़े और पूरी टीम को थैंक यू कहा।
Jessica Chastian बनीं बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
The Eyes of Tammy Faye फिल्म के लिए Jessica Chastain बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है।
CODA बनी बेस्ट पिक्चर
बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में ‘CODA’ ने अवॉर्ड अपने नाम किया।
बेस्ट डायरेक्टर बनीं Jane Campion
Jane Campion को The Power of The Dog के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
भारत की Writing With Fire अवॉर्ड से चुकी
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में Summer of Soul ऑस्कर जीतने में कामयाब रही।
‘आर्मी ऑफ द डेड’ को फैंस च्वाइस अवॉर्ड
फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ ने फैंस च्वाइस अवॉर्ड जीता। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी एक अहम् किरदार निभाया था।
Troy Kotsur बने बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल
Troy Kotsur को बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल के लिए ऑस्कर दिया गया। Troy Kotsur दूसरे ऐसे बधिर एक्टर हैं जिन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। उन्होंने साइन लैंग्वेज के जरिए अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी खुशी जताई। Troy Kotsur ने अपने क्रू मेंबर्स और परिवार का आभार जताया और खासतौर से पिता को बहुत याद किया।
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जापान की Drive My Ca ने मारी बाजी
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जापान की फिल्म Drive My Car को अवॉर्ड मिला।
6 ऑस्कर जीते Dune ने
ऑस्कर में Dune का भौकाल कायम रहा। इस फिल्म ने 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए जिनमें बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजनल स्कोर, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट साउंड, बेस्ट विजेक्ट और बेस्ट सिनेमैटोग्राफर के अवॉर्ड शामिल हैं।
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म बनी The Long Goodbye
The Long Goodbye ने बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता।
Sian Heder, Kenneth Branagh ने भी जीता अवॉर्ड
CODA के लिए Sian Heder को बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले अवॉर्ड मिला। वहीं, Kenneth Branagh ने फिल्म Belfast के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीता।
बेस्ट एनिमेटेड फ़ीचर
डिज़्नी की Encanto ने बेस्ट एनिमेटेड फ़ीचर का अवॉर्ड अपने नाम किया।
पढ़ें-मुरादाबाद : केंद्रीय टीम ने गांवों में किया मातृत्व वंदना योजना का सर्वे, लाभार्थियों से लिया फीडबैक
