हल्द्वानी: केंद्र सरकार की भारत सीरीज (बीएच) नंबर हुआ जारी
हल्द्वानी, उत्तराखंड। उत्तराखंड में भी चल रहा नंबर प्लेट की टेस्टिंग, कई लोगों के आवेदन आने हुए शुरू हल्द्वानी। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर अब वाहन मालिकों को वाहनों को दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें खास भारत बीएच सीरीज की नंबर प्लेट मिलेगी। वहीं यह नंबर प्लेट पूरे देश …
हल्द्वानी, उत्तराखंड। उत्तराखंड में भी चल रहा नंबर प्लेट की टेस्टिंग, कई लोगों के आवेदन आने हुए शुरू
हल्द्वानी। एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर अब वाहन मालिकों को वाहनों को दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें खास भारत बीएच सीरीज की नंबर प्लेट मिलेगी। वहीं यह नंबर प्लेट पूरे देश में लागू होगी। यह सुविधा रक्षा कर्मियों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के अलावा निजी संस्थान से जुड़े कर्मियों के लिए भी लागू होगी। इसके लिए सरकार ने भारत सीरीज के पंजीकरण नंबर जारी करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि राज्य में अभी टेस्टिंग के चलते कोई भी नंबर प्लेट जारी नहीं हो पाया है।
किन लोगों के लिए है यह सुविधा
केंद्र व राज्य सरकार, रक्षा और निजी संस्थान (जिनके चार से ज्यादा राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों में दफ्तर हैं) से जुड़े कर्मचारी अपने वाहन के लिए भारत सीरीज पंजीकरण नंबर ले सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक यह अनिवार्य नहीं है कि आप नया वाहन बीएच सीरीज में ही पंजीकृत कराएं। यह आपकी स्वेचछा पर निर्भर है।
बीएच सीरीज के नंबर प्लेट का फॉर्मेट
yy,पहले पंजीकरण का साल, बीएच, भारत सीरीज का कोड, ####, 0000 से 9999 में से कोई चार नंबर, xx(AAसे ZZतक)
ऐसे ही कर सकते हैं आवेदन
आवेदन के लिए वाहन पोर्टल पर जाएं नए वाहन की खरीद के दौरान डीलर से बीएच सीरीज का नंबर ले सकते हैं वाहन पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म 20 और फॉर्म 60 भरना होगा प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को एंप्लॉयमेंट सर्टिफिकेट और एम्पलाई आईडी जमा कराना होगा
बीएच सीरीज के नंबर के लिए कई लोगों के आवेदन आने शुरू हो गए हैं। इसके लिए मुख्यालय में नंबर जारी करने को टेस्टिंग चल रही है। जिसके बाद परिवहन विभाग के पोर्टल पर सीरीज का विकल्प भी दिखाई देगा।
– संदीप सैनी, आरटीओ
