रामनगर: स्टोन क्रशर स्वामी पर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। स्टोन क्रशर स्वामी पर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीरूमदारा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह गांव सक्खनपुर के प्रकाश स्टोन क्रशर में बर्तन धोने का काम करती है। रविवार …

रामनगर, अमृत विचार। स्टोन क्रशर स्वामी पर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीरूमदारा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह गांव सक्खनपुर के प्रकाश स्टोन क्रशर में बर्तन धोने का काम करती है। रविवार को स्टोन क्रशर स्वामी चरनजीत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से बात कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, देर शाम मामला एसएसपी पंकज भट्ट तक पहुंच गया। पीड़िता का कहना था कि रामनगर थाने में महिला एसआई ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज करने के लिए महिला सेल प्रभारी लता बिष्ट को रामनगर भेजा गया है। अगर पीड़िता दूसरे अधिकारी से विवेचना करना चाहेगी तो यह भी किया जाएगा।

संबंधित समाचार