अयोध्या: महिला चिकित्सालय में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोविड 19 की संभावित लहर व बच्चों में कोविड संक्रमण के प्रबंधन और बचाव के दृष्टिगत जनपद और ब्लॉक स्तरीय कोविड केयर चिकित्सा इकाइयों और पीडियाट्रिक केयर चिकित्सा इकाइयों पर मॉक ड्रिल आयोजित हुआ। मॉक ड्रिल के सफल संचालन व समस्त तैयारियों का जायजा लेने हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद अयोध्या हेतु नामित …

अयोध्या। कोविड 19 की संभावित लहर व बच्चों में कोविड संक्रमण के प्रबंधन और बचाव के दृष्टिगत जनपद और ब्लॉक स्तरीय कोविड केयर चिकित्सा इकाइयों और पीडियाट्रिक केयर चिकित्सा इकाइयों पर मॉक ड्रिल आयोजित हुआ।

मॉक ड्रिल के सफल संचालन व समस्त तैयारियों का जायजा लेने हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद अयोध्या हेतु नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. मन्नान अख्तर ने जिला महिला चिकित्सालय और सीएचसी मसौधा का भ्रमण किया। नोडल अधिकारी के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल अधिकारी पीकू, सीएमएस महिला चिकित्सालय, अधिक्षक सीएचसी मसोधा, नोडल अधिकारी महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान अन्य कोविड केयर चिकित्सा इकाइयों पूराबाजार, बीकापुर, मवई श्रीराम हॉस्पिटल, 100 बेड चिकित्सालय कुमारगंज में मॉक ड्रिल और तैयारियों हेतु भ्रमण किया गया।

पढ़ें-पीलीभीत: हत्या और लूट में उलझकर रह गई पुलिस की टीम

संबंधित समाचार