हल्द्वानी: वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चंद्र जोशी के निधन पर शोक, अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चन्द्र जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बार के सचिव विनीत परिहार ने बताया कि वह कई वर्षों से एसडीएम कोर्ट हल्द्वानी में नोटरी अधिवक्ता के रूप में कार्य करते थे। वर्तमान में उनके पुत्र सिद्धार्थ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चन्द्र जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चन्द्र जोशी (फाइल फोटो)

बार के सचिव विनीत परिहार ने बताया कि वह कई वर्षों से एसडीएम कोर्ट हल्द्वानी में नोटरी अधिवक्ता के रूप में कार्य करते थे। वर्तमान में उनके पुत्र सिद्धार्थ जोशी हल्द्वानी बार एसोसिएशन में अधिवक्ता हैं। उनके निधन पर जजी कोर्ट हल्द्वानी में कोर्ट रिफरेंस की गई, जिसमें एडीजे नसीम अहमद समेत सभी न्यायिक अधिकारी, बार पदाधिकारी व अधिवक्तागण उपस्थित रहे। एसडीएम कोर्ट हल्द्वानी में भी शोकसभा की गई।

इस दौरान बार अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चुफाल, उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी, सचिव विनीत परिहार, हरीओम तिवारी, योगेश चन्द्र लोहनी, मनीष गोयल, मीनू चौहान, किरन नेगी, सुचित्रा बेलवाल, बार काउंसिल सदस्य मेहरबान सिंह कोरंगा, पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, प्रदीप तिवारी, बीसी पनेरू, भवान सिंह नयाल, जगत सिंह, सुरेश परिहार, चन्दन सिंह अधिकारी, घनानंद जोशी, अब्दुल मतीन, पीयूष तिवारी, देवेन्द्र विश्वकर्मा, इन्दर मेहता आदि ने निधन पर शोक जताया।

संबंधित समाचार