बदायूं: जिला कारागार में नहीं मिली आपत्तिजनक वस्तु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। सोमवार को जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने औचक रूप से जिला कारागार का …

बदायूं, अमृत विचार। जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारागार में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

सोमवार को जनपद न्यायाधीश जफीर अहमद, जिलाधिकारी दीपा रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने औचक रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरा सामान्य कमियों को जल्द ठीक कराने के जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए। उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याओं व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

इसके साथ ही  पुरुष व महिला बैरक, अस्पताल, भोजनालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिए कि कारागार में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और नियमानुसार बंदियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कहा कि गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चत कराएं। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत भारतीय, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: विदेश से लौटे युवक समेत चार कोरोना संक्रमित

संबंधित समाचार