नैनीताल: बोरिंग रुकवाने को ग्रामीणों ने डीएम व एसडीएम से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। शहर के समीपवर्ती मल्ला निंगलाट में निजी भूमि पर की जा रही बोरिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन को बोरिंग रूकवाने और निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मतत्काल बोरिंग का कार्य रूकवाकर अनुमति को निरस्त करने की मांग की …

नैनीताल, अमृत विचार। शहर के समीपवर्ती मल्ला निंगलाट में निजी भूमि पर की जा रही बोरिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन को बोरिंग रूकवाने और निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मतत्काल बोरिंग का कार्य रूकवाकर अनुमति को निरस्त करने की मांग की है।

सोमवार को ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम आर्या के नेतृत्व में तमाम कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल और एसडीएम राहुल शाह से मुलाकात कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के एकमात्र जलस्रोत के ठीक 100 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति द्वारा उसकी निजी भूमि पर बोरिंग खुदाई की जा रही है। बिना ग्राम सभा की अनापत्ति के उक्त व्यक्ति को अनुमति भी दे दी गई। दो दिन पूर्व ग्रामीणों के विरोध के बाद एसडीएम के निर्देशों पर क्षेत्रीय पटवारी बोरिंग बंद करा गए थे।

मगर उक्त व्यक्ति द्वारा प्रशासन के निर्देशों की भी अहवेलना करते हुए दोबारा बोरिंग की जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल बोरिंग पर रोक लगाने और निरस्त करने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्होंने बोरिंग कार्य रुकवा दिया है। मंगलवार तक इस संबंध में लिखित आदेश भी संबंधित व्यक्ति को दे दिया जाएगा। इस दौरान गिरीश आर्या, माणिक मेहरा, राहुल मेहरा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार