हरदोई: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
माधौगंज/हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में माधौगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत कुरसठ खुर्द देहात के मजरा महाराजगंज में सोमवार दोपहर में मनोहर गौतम के घर में चूल्हे से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। जिससे घर मे रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित बताया कि घर में घर मे …
माधौगंज/हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में माधौगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत कुरसठ खुर्द देहात के मजरा महाराजगंज में सोमवार दोपहर में मनोहर गौतम के घर में चूल्हे से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। जिससे घर मे रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित बताया कि घर में घर मे चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था।
उसी समय अचानक एक चिंगारी निकलकर दूर रखे समान जा गिरी। जिससे सामग्री धू-धू कर जलने लगी। दोपहर का समय होने के कारण गांव के अधिकांश लोग अपने अपने घरों के अंदर थे। जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचे तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मनोहर ने बताया कि घर में खाने के लिए एक दाना भी नहीं बचा है। बताया कि घर मे रखे 31 सौ रुपए भी अग्नि में स्वाहा हो गए।
आग बुझाते समय मनोहर के पुत्र राजकुमार के पैर झुलस गए। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान रामऔतार ने मनोहर की की आर्थिक मदद का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि हल्का लेखपाल को कई फोन से बात करने की कोशिश की परन्तु उनका फोन नही उठा।
यह भी पढ़ें:-योगी सरकार 2.0 के मंत्रियों को मिले विभाग, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय
