कानपुर: सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऐसी खुली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले एटा नगला किशन सिंह निवासी पंकज सिंह को कल्याणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टेंपो वाले से किराए को लेकर हुए झगड़े के बाद पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हो गया। तलाश में उसके पास से आई कार्ड के साथ फर्जी दस्तावेज …

कानपुर। सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले एटा नगला किशन सिंह निवासी पंकज सिंह को कल्याणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टेंपो वाले से किराए को लेकर हुए झगड़े के बाद पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हो गया। तलाश में उसके पास से आई कार्ड के साथ फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए।

रामा डेंटल तिराहे के पास एक सैन्य कर्मी और टेंपो चालक के बीच झगड़े की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से कल्याणपुर थाने को मिली। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची, तो सैन्य कर्मी सकते में आ गया। पूछताछ के दौरान पुलिस से पीछा छुड़ाकर वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो तो फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।

शातिर पंकज सिंह ने बताया कि वह सेना में नहीं है। उसने बताया कि वह अब तक सेना में भर्ती के नाम पर सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। उसके पास से वर्दी पर पंकज जाडोना लिखी नेम प्लेट का बैज, वर्दी और कैप बरामद हुआ। वर्दी और टोपी में पैराशूट रेजीमेंट का ताज, लाल रंग का बलिदानी लिखा बैज, बांह में लगाने वाला स्पेशल फोर्स का बैज, दो आधार कार्ड, सेना का आई कार्ड, फोर्स का जूता समेत अन्य माल बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

सेना में भर्ती नहीं हुई, तो बन गया ठग

एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पंकज सिंह ने बताया कि वह सेना में भर्ती होने के लिए कई साल से तैयारी कर रहा था। उसकी भर्ती नहीं हो सकी और इसी बीच वह ओवरएज हो गया। इसके बाद उसने गांव से लेकर सभी जगह बताया कि उसकी सेना में भर्ती हो गई है। जहां युवक भर्ती के लिए प्रैक्टिस करने जाते थे, उन्हें टिप्स देने भी जाता और झांसे में लेकर ठगी करता था। इतना ही नहीं, वह अपने गांव से लेकर आटो-टेंपो और दुकानदारों पर भी वर्दी का रौब गांठता था।

यह भी पढ़ें:-बलिया-गोरखपुर से मुंबई के लिए विशेष ट्रेनों का होगा संचालन, वाराणसी में भी ठहराव

संबंधित समाचार