भारत बंद का आज दूसरा दिन, देशभर में दिख रहा बंद का असर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में चल रही ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का आज दूसरा और आखिरी दिन है। पहले दिन ट्रांसपोर्ट और बैंकिंग से जुड़े काम ठप रहे। इसका असर देशभर में पड़ा। वहीं आज दूसरे दिन भी बंद का असर दिख सकता है। बता दें अपनी बारह सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन ने भारत बंद …

नई दिल्ली। देश में चल रही ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का आज दूसरा और आखिरी दिन है। पहले दिन ट्रांसपोर्ट और बैंकिंग से जुड़े काम ठप रहे। इसका असर देशभर में पड़ा। वहीं आज दूसरे दिन भी बंद का असर दिख सकता है। बता दें अपनी बारह सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियन ने भारत बंद का एलान किया था। दरअसल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा भविष्य निधि की ब्याज दरों में कटौती, ईंधन की बढ़ती कीमतें और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण जैसे मुद्दों पर इस बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के अलावा, स्वतंत्र क्षेत्रीय संघ और श्रमिक संघ भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें-

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,259 नए केस, 35 लोगों की मौत

 

संबंधित समाचार