गोवा: कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनेंगी साेनिया गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। गोवा में कांग्रेस विधायक दल ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उसका नेता चुनने के लिए अधिकृत किया। नवगठित विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के दौरान विपक्ष के चेंबर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित …

पणजी। गोवा में कांग्रेस विधायक दल ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उसका नेता चुनने के लिए अधिकृत किया। नवगठित विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के दौरान विपक्ष के चेंबर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं। गोवा में कांग्रेस की करारी हार के बाद गिरीश चोडनकर ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद किसी को भी पार्टी अध्यक्ष नहीं चुना गया है। गोवा के अलावा कांग्रेस को फरवरी-मार्च 2022 के विधानसभा चुनावों में चार अन्य राज्यों में भी हार का सामना करना पड़ा।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में जहां भाजपा ने सरकार बनाई, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सत्ता हासिल की। विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस ने श्री चोडनकर सहित पांचों राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने के लिए कहा था।

 

इसे भी पढ़ें-

बिम्सटेक में जयशंकर ने लिया हिस्सा, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता