शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया योग सेशन वीडियो, फैंस को दी फिट रहने की सलाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपना योग सेशन वीडियो शेयर किया है। शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योग सेशन और वर्कआउट के दौरान की वीडियो साझा करती रहती हैं। शिल्पा ने अपने योग सेशन का एक वीडियो साझा कर फैंस को मोटिवेट किया है। शिल्पा ने इस वीडियो …

मुंबई बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपना योग सेशन वीडियो शेयर किया है।

शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योग सेशन और वर्कआउट के दौरान की वीडियो साझा करती रहती हैं। शिल्पा ने अपने योग सेशन का एक वीडियो साझा कर फैंस को मोटिवेट किया है। शिल्पा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर शिल्पा ने लिखा, “योग आपके जीवन में सालों को जोड़ता है और जीवन आपके वर्षों में। दिन में जल्दी योग का अभ्यास करना मेरे बाकी दिनों के लिए एक टोन सेट करता है, भले ही मेरा कितना भी व्यस्त दिन हो या ना हो।ये योगासन आराम से कंधे, फेफडे और सीने को खोलता है। योगासन का एक अनमोल फायदा ये है कि, यह फोकस और एकाग्रता में भी सुधार करता है।”

यह भी पढ़ें-कपड़े छोड़ उर्फी जावेद ने शरीर पर चिपका ली अपनी फोटोज, देखें वीडियो

संबंधित समाचार