बलिया: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र के साथ तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। सिकन्दरपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की …

बलिया। सिकन्दरपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस ने बताया कि सिकंदरपुर कस्बा के मोहल्ला मिल्की निवासी मनोज राजभर (32) अपने पांच साल की पुत्र आलोक और भतीजे रोहित (16) के साथ अपने ससुराल मटूरी गांव जा रहे थे।

बिल्थरारोड-सिकंदरपुर मार्ग पर नवरतनपुर चट्टी के पास वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। इसमें बाईक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर ट्रक व चालक को पकड़ लिया।

पढ़ें- बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में जयशंकर ने लिया हिस्सा, कहा, बोले- हिंसक उग्रवाद का सामूहिक रूप से करना चाहिए मुकाबला

संबंधित समाचार