रुद्रपुर: प्रीति हत्याकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रीति कौर हत्याकांड का आरोपी घटना के दो दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमे लगी हुई है और उसकी तलाश तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में भी उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का फोन …

रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रीति कौर हत्याकांड का आरोपी घटना के दो दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमे लगी हुई है और उसकी तलाश तेज कर दी है। इसके लिए पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में भी उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का फोन नंबर भी लगातार बंद आ रहा है।

बता दें कि 27 मार्च को शांति विहार कॉलोनी में पुलिस को किराये पर रह रहे संदीप सिंह उर्फ गोल्डी की पत्नी प्रीति कौर का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रीति की मौत का कार दम घुटने से होना बताया गया।

जिसके बाद प्रीति के भाई परमजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप अपने जीजा यानि प्रीति के पति संदीप सिंह पर लगाया। जिसका फोन नंबर घटना के बाद से लगातार बंद आ रहा था। पीएम रिपोर्ट और प्रीति के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपनी जाचं का एंगल बदला और हत्या की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

आरोपी के तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
-अभय सिंह, सीओ सिटी

संबंधित समाचार