उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेश किया लेखानुदान, सदन 30 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने बजट अभिभाषण पढ़ा। अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में महंगाई के विरोध में बैनर दिखाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए चार माह का 21,116.21 …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने बजट अभिभाषण पढ़ा। अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में महंगाई के विरोध में बैनर दिखाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए चार माह का 21,116.21 करोड़ का लेखानुदान सदन में प्रस्तुत किया। सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई है।
वहीं, हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत विधानसभा सदन के बाहर महंगाई के विरोध में धरने में बैठ गईं। राज्यपाल ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग कर रही है। संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मातृ शिशु सेवा में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बुजुर्गों व दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है।
इधर, किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। पूर्व में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण वह शपथ नहीं ले पाए थे। वहीं, विपक्ष ने सत्र के दौरान महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। ऐसे में सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
