हल्द्वानी: राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट T20 टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा
हल्द्वानी, अमृत विचार। हर वर्ष हल्द्वानी में राज्य स्तरीय महिला T20 क्रिकेट का टूर्नामेंट किया जाता है. इस वर्ष भी हल्द्वानी में राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में आज महिला T20 का सेमीफाइनल खेला गया. वहीं, इस प्रतियोगिता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद तोलिया ने शिरकत कर खिलाड़ियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हर वर्ष हल्द्वानी में राज्य स्तरीय महिला T20 क्रिकेट का टूर्नामेंट किया जाता है. इस वर्ष भी हल्द्वानी में राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में आज महिला T20 का सेमीफाइनल खेला गया. वहीं, इस प्रतियोगिता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद तोलिया ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत मौजूद रहेंगे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद तोलिया ने कहा राज्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट की इस तरह की प्रतियोगिताएं लड़कियों को बेहतर खेलने का अवसर प्रदान करती है. इससे भविष्य में वो राज्य और देश के लिए अच्छा परफॉर्मेंस कर एक अच्छा खिलाड़ी बन सकती हैं.इस दौरान आयोजक मंडल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
