आज का राशिफल। 30 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। लंबित पड़ी योजनाओं को दोबारा क्रियान्वित करने के अवसर मिलेंगे। आपका पूरा फोकस घर-परिवार पर रहेगा। वृष आज परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की …

मेष

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। लंबित पड़ी योजनाओं को दोबारा क्रियान्वित करने के अवसर मिलेंगे। आपका पूरा फोकस घर-परिवार पर रहेगा।

वृष

आज परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आपको अपने आत्मसम्मान की चिंता रहेगी।

मिथुन

आज विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश के अवसर मिल सकते हैं। कारोबारी यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। उच्चाधिकारियों के बीच आपकी काफी चर्चा होगी। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी।

कर्क

आज बीमारियों पर धन खर्च अचानक से बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार को लेकर ज्यादा सावधानी रखें। इसीलिए थोड़ा सोच-विचारकर ही काम करें। भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर रहेंगे।

सिंह

आज जीवनसाथी आपको भावनात्मक रूप से काफी सहयोग देगा। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। उच्च अधिकारियों से मित्रता हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच आपका सामंजस्य बढ़ेगा।

कन्या

आज लोन को लेकर अवरोध दूर होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। पुराने अनुभव आज आपके काफी काम आने वाले हैं। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के माध्यम से जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। जॉब में बड़ा लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपके द्वारा कही गई बात सत्य होगी। आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। नए विषयों के अध्ययन व अनुसंधान में रुचि लेंगे।

वृश्चिक

आज अपनी जीवनशैली में सुधार करें। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। परिजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिल सकता है।

धनु

आज विवेक और संयम से निर्णय लेने से आपको लाभ होगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। अपने विचारों को दूसरा पर न थोपें। बिजनेस पार्टनर्स के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

मकर

आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। विरोधियों के बीच में आपकी चर्चा होगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। जीवनसाथी को उपहार देने से तनाव दूर होगा। त्वचा विकार की समस्या हो सकती है।

कुंभ

आज आपके आकर्षक व्यक्तित्व की लोग प्रशंसा करेंगे। फाइनेंस को लेकर परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय को लेकर अपनी रणनीति बदल सकते हैं। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बड़ा लाभ होगा।

मीन

आज अपने अधिकारियों की अवमानना न करें। अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। रुचिपूर्ण कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल लापरवाही न करें। निम्न रक्तचाप के कारण समस्या हो सकती है।