बहराइच: ताला तोड़कर व्यापारी के यहां हुई नकदी समेत नौ लाख की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
बहराइच। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के नई बस्ती घोसिन बाग निवासी गल्ला व्यापारी के यहां रात में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने तीन लाख रुपये नकदी समेत समेत नौ लाख की चोरी की। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के नई बस्ती घोसिन बाग …
बहराइच। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के नई बस्ती घोसिन बाग निवासी गल्ला व्यापारी के यहां रात में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने तीन लाख रुपये नकदी समेत समेत नौ लाख की चोरी की। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के नई बस्ती घोसिन बाग मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार शाह गल्ला मंडी में ब्रोकर हैं। सुरेश ने बताया कि उनके बच्चे और पत्नी मायके अहमदाबाद गए हैं। जिस पर मंगलवार रात को वह शहर के मोहल्ला रायपुर राजा स्थित अपने भाई सुधीर कुमार शाह के यहां चले गए। यहां पर खाना खाकर वह सो गए। नई बस्ती मोहल्ला में स्थित मकान में कोई नहीं था। देर रात को चोर ताला तोड़ कर घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ कर 2.95 लाख रूपये नकदी, छह लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात, कपड़ा और बर्तन चुरा ले गए। सुबह सुरेश को पड़ोसियों ने मोबाइल पर चोरी की जानकारी दी।
गल्ला व्यापारी मौके पर पहुंचा तो सभी सामान बिखरा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और दरगाह पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर चोरी के खुलासे के लिए टीम लगाई जा रही है।
पढ़ें-आज से ग्रेटर नोएडा में ‘चमकेगा’ मुरादाबादी पीतल, फेयर में शहर से 700 से अधिक निर्यातक लेंगे हिस्सा
