बाराबंकी: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अध्यापक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। चार दिन पूर्व अयोध्या- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हुए सहयोगी इंटर कालेज के अध्यापक पारसनाथ वर्मा का बीती रात्रि ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। सरल एव मिलन स्वभाव के पारसनाथ वर्मा की मौत से शोक की लहर छा …

बाराबंकी। चार दिन पूर्व अयोध्या- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हुए सहयोगी इंटर कालेज के अध्यापक पारसनाथ वर्मा का बीती रात्रि ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। सरल एव मिलन स्वभाव के पारसनाथ वर्मा की मौत से शोक की लहर छा गई।

गत 26 मार्च को शिक्षक एव पूर्व प्रधानपति 55 वर्षीय पारसनाथ वर्मा पुत्र बाबूलाल शहर में भर्ती अपनी पत्नी को देखकर रात्रि करीब साढ़े 9 बजे घर वापस आ रहे थे कि हाईवे पर स्थित राजू पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया परन्तु हालात नाजुक होने के कारण ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया बीती रात्रि इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।

पढ़ें- लखनऊ: राजधानी में एक्शन मोड में आया योगी सरकार का बुलडोजर, अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

संबंधित समाचार