अमेठी: भाजपा को वोट देने से बेटे और बहू ने की मां की पिटाई, निकाला घर से बाहर, जानें क्या है पूरा मामला
अमेठी। प्रदेश के अमेठी में बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने से गुस्साए मुस्लिम युवक और उसकी पत्नी ने अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस इस केस को मां और बेटे के बीच जमीनी विवाद बता रही। ग्राम प्रधान ने भी इस पर कहा है कि वोट देने का मामला नहीं है। मां …
अमेठी। प्रदेश के अमेठी में बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने से गुस्साए मुस्लिम युवक और उसकी पत्नी ने अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस इस केस को मां और बेटे के बीच जमीनी विवाद बता रही। ग्राम प्रधान ने भी इस पर कहा है कि वोट देने का मामला नहीं है। मां और बेटे के बीच जमीन का विवाद चल रहा है।
यह मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग गांव का है, जहां एक बुजुर्ग महिला सैमूला को बेटे नसीम और बहु ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद थाने पहुंची महिला ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बुजुर्ग महिला सैमुला का आरोप है कि, गांव के कृष्ण कुमार सिंह ने रहने के लिए जमीन दिया था, उसी पर मकान बनाकर हम रह रहे हैं। इस चुनाव में कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि चाची अबकी बार राजा साहब (भाजपा प्रत्याशी) को कमल पर वोट देना। जिसके बाद हमने कमल पर वोट दे दिया। ये बात जब बेटे व बहू को पता चली कि हमने कमल पर वोट दिया तो बेटे नसीम और बहू नजरुन ने गाली देते हुए लात घूंसों से मारा और घर से भी निकाला।
पीड़िता ने आगे बताया कि दोनों ने मुझे घर से मार पीट कर निकाल दिया। बेटे-बहू ने कहा कि राजा के यहां जाकर रहो, यहां दिखाई दी तो तुम्हें जान से मार डालेंगे।
पुलिस ने कही ये बात
ASP विनोद पांडेय ने कहा कि गांव के रहने वाले नसीम खान और उनकी मां अगल बगल कमरा बनाकर रह रहे थे। नसीम अपने घर के बाहर बाउंड्री बनवाना चाह रहे थे, जिसका उनकी मां कर रही है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। इस पूरे मामले पर पुलिस आवश्यक कार्यवाई कर रही। अन्य जो भी आरोप लगाए गए है उसकी भी जांच की जा रही है। पूरे
ग्राम प्रधान मोनू जायसवाल ने कहा ये उनका घरेलू मामला है। नींव खोदने को लेकर नसीम और उनकी मां में विवाद हुआ था। वो जो भी बयान दे रही हैं ये उनका निजी बयान है।
पढ़ें-देखें इंसानियत को शर्मसार करने वाला VIDEO,दिव्यांग को पति-पत्नी ने लाठी-डंडों से पीटा
