विस्थापित कश्मीरी पंडितों की आर्थिक सहायता दोगुनी की जाए – दीपेंद्र सिंह हुड्डा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने महंगाई को देखते हुए विस्थापित कश्मीरी पंडितों की आर्थिक सहायता दोगुनी करने की बुधवार को राज्यसभा में मांग की। हुड्डा ने शून्यकाल के दौरान इस मामले को उठाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने के बाद कश्मीरी पंडित दिल्ली और हरियाणा में आ कर रहने …

नई दिल्ली। कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने महंगाई को देखते हुए विस्थापित कश्मीरी पंडितों की आर्थिक सहायता दोगुनी करने की बुधवार को राज्यसभा में मांग की। हुड्डा ने शून्यकाल के दौरान इस मामले को उठाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने के बाद कश्मीरी पंडित दिल्ली और हरियाणा में आ कर रहने लगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुड्डा सरकार के दौरान विस्थापित कश्मीरी पंडितों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही थी। साथ ही कहा कि इसी तरह से दिल्ली में रहने वाले कश्मीरी पंडितों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मिल रही थी। उन्होंने कश्मीरी पंडितों को एक समान आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए नीति बनाने तथा उन्हें जम्मू में बसाने के लिए ठोस उपाय करने की भी मांग की।

 

इसे भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में एक कार से मिले चार करोड़ रुपये, पुलिस ने आयकर विभाग को किया सूचित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता