बाराबंकी: राज्यमंत्री मयंकेश्वर के स्वागत के दौरान लगा जाम, देर तक फंसी रही एंबुलेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने गृह जनपद अमेठी के तिलोई जा रहे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का हैदर गढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति रही। इसके बाद वे हैदर गढ़ स्थित डाक बंगले भी गए जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचार …

बाराबंकी। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने गृह जनपद अमेठी के तिलोई जा रहे राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का हैदर गढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान काफी देर तक जाम की स्थिति रही। इसके बाद वे हैदर गढ़ स्थित डाक बंगले भी गए जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया।

कार्यकर्ताओं के स्वागत के चलते काफी देर तक जाम की स्थिति रही। जाम में मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। जिसे मंत्री के जाने के बाद ही निकाला जा सका। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित भी शामिल थे।

राज्यमंत्री अमेठी के तिलोई को जाते समय लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे स्थित पुलिस चौकी हैदर गढ़ के सामने कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोककर माला पहनाकर स्वागत करने लगे जिससे हाईवे पर जाम लग गया जाम में जहां तमाम वाहन फंसे रहे वही एक एंबुलेंस भी जाम से फंस गई।

यह भी पढ़ें-लोकसभा में उठा वन रैंक, वन पेंशन तथा अलवर सामूहिक बलात्कार का मामला

संबंधित समाचार