जिम्बाब्वे सरकार ने कहा, टीकाकरण करा चुके यात्रियों को निगेटिव पीसीआर प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं
हरारे। जिम्बाब्वे सरकार ने कहा कि पूरी तरह टीकारकण का चुके सभी आगंतुकों और वापस लौटने वाले निवासियों को अब निगेटिव पीसीआर प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं है। कैबिनेट की बैठक के बाद मंगलवार को एक संवाददाता संबोधित करते हुए सूचना मंत्री मोनिका मुतस्वांगवा ने कहा कि पूरी तरह टीकाकरण नहीं करने वाले निवासी …
हरारे। जिम्बाब्वे सरकार ने कहा कि पूरी तरह टीकारकण का चुके सभी आगंतुकों और वापस लौटने वाले निवासियों को अब निगेटिव पीसीआर प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं है।
कैबिनेट की बैठक के बाद मंगलवार को एक संवाददाता संबोधित करते हुए सूचना मंत्री मोनिका मुतस्वांगवा ने कहा कि पूरी तरह टीकाकरण नहीं करने वाले निवासी और आगंतुकों को निगेटिव पीसीआर प्रमाणपत्र पेश करना होगा और जिनका पूर्ण टीकारकण हो चुका है उन्हें निगेटिव पीसीआर प्रमाणपत्र दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी।
मुत्सवांगवा ने कहा कि देश में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित टीकाकरण का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
