हरदोई: आबकारी राज्यमंत्री बन कर पहली बार पहुंचे शहर नितिन अग्रवाल, स्वागत में बरसे फूल
हरदोई। सूबे के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद नितिन अग्रवाल का पहली बार शहर में एक इतिहास बन गया। लखनऊ की सरहद से शुरू हुई फूलों की बरसात से हरदोई की हद महक उठी। श्री अग्रवाल के काफिले का हरदोई के रास्ते हर कदम पर ज़ोरदार स्वागत किया गया। राज्यमंत्री बन कर अपनों …
हरदोई। सूबे के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद नितिन अग्रवाल का पहली बार शहर में एक इतिहास बन गया। लखनऊ की सरहद से शुरू हुई फूलों की बरसात से हरदोई की हद महक उठी। श्री अग्रवाल के काफिले का हरदोई के रास्ते हर कदम पर ज़ोरदार स्वागत किया गया। राज्यमंत्री बन कर अपनों के बीच पहुंचे नितिन अग्रवाल ने हर-एक से अपनेपन का खुला इज़हार किया।
हरदोई सदर से विधायक चुने गए नितिन अग्रवाल को सूबे की योगी 2.0 सरकार में आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद श्री अग्रवाल बुधवार को पहली बार यहां पहुंचे। लखनऊ सरहद से शुरू हुई फूलों की बरसात हरदोई की हद तक होती रही।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हज़ारों की भीड़ ने सण्डीला के बेगमगंज में श्री अग्रवाल का ज़ोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद बालामऊ-कछौना और बघौली चौराहा पर भी ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इसी दौरान लखनऊ रोड पर लालपालपुर चौराहा पर प्रधान मुकेश यादव,सौरभ सिंह, महेंद्र पाल सिंह, रामप्रताप सिंह, नैमिष शर्मा, सत्यपाल यादव, राजाराम गुप्ता, बलिराम यादव व आनंद गुप्ता ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का स्वागत करते हुए उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
इसके बाद शहर की लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, सिनेमा रोड से उनके व्हाइट गंज स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने पलक-पावड़े बिछाते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्रा ‘मधुर’, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला के अलावा हज़ारों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-देवरिया: नकल माफिया के गिरोह का हुआ पर्दाफाश, प्रधान के घर लिखी जा रही थी बोर्ड की कॉपियां
