नैनीताल: रामगढ़ में बनेगा देश का पहला हाई एल्टीट्यूड बेरी फार्म
नैनीताल, अमृत विचार। देश का पहला हाई एल्टीटयूट बैरी फार्म नैनीताल जिले में बनेगा। रामगढ़ के पास सतबूंगा व मोतियापाथर नामक स्थान को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। इस फार्म में ब्लू बैरी, रसबैरी, ब्लैक बैरी आदि फलों के पौधे उगाए जाएंगे। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह देश …
नैनीताल, अमृत विचार। देश का पहला हाई एल्टीटयूट बैरी फार्म नैनीताल जिले में बनेगा। रामगढ़ के पास सतबूंगा व मोतियापाथर नामक स्थान को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। इस फार्म में ब्लू बैरी, रसबैरी, ब्लैक बैरी आदि फलों के पौधे उगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह देश में अपनी तरह का पहला हाई एल्टीटयूट बैरी फार्म होगा। जहां ब्लू बैरी, रसबैरी व ब्लैकबैरी का उत्पादन उगाईजा सकेगी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ ही उन्हें व्यावसायिक खेती के लिए बढ़ावा मिलेगा। इस फार्म का प्रयोग पर्यटन विकास के लिए भी किया जा सकेगा।
वहीं, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि इन फलों की बाजार में जबरदस्त व्यवसायिक मांग है, इसलिए पहली बार उत्तराखंड में हाई एल्टीटयूट बैरी फार्म स्थापित करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से शासन में रखा गया था। जिसे राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है।
