‘बवाल’ में नजर आएगी वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की जोड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी फिल्म ‘बवाल’ में नजर आयेगी। वरुण धवन ने अपनी नई फिल्म बवाल का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी लेकर आ रहे हैं। वरुण धवन की ‘बवाल’ की रिलीज डेट के साथ-साथ अभिनेत्री का भी ऐलान हो …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी फिल्म ‘बवाल’ में नजर आयेगी। वरुण धवन ने अपनी नई फिल्म बवाल का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक नितेश तिवारी लेकर आ रहे हैं।

वरुण धवन की ‘बवाल’ की रिलीज डेट के साथ-साथ अभिनेत्री का भी ऐलान हो चुका है। पहली बार वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी।

मेकर्स ने बताया कि ‘बवाल’ अगले साल अप्रेल में रिलीज होगी। वरुण धवन ने इस फिल्म के बारे में ऑफिशियल ऐलान करते हुए खुशी जताई कि वह साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी के साथ काम करने के लिए काफी रोमांचित हैं।

पढ़ें-“हिसालू”..हिमालयी जंगली फल लेकिन औषधीय तत्वों से लैस

संबंधित समाचार