नैनीताल: केएमवीएन कर्मियों को Hospitality Training देगा आम्रपाली इंस्टिट्यूट
नैनीताल, अमृत विचार। केएमवीएन अपने कर्मचारियों को अतिथि सत्कार के प्रशिक्षण कराने की तैयारी में जुट गया है। जरूरत के अनुसार, उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए आम्रपाली इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के साथ केएमवीएन दो साल का एमओयू किया है। जिसके तहत केएमवीएन के मैनेजरों, फ्रंट ऑफिस कार्मिकों, वेटर, रूम अटैण्डेन्ट, हाउस कीपिंग स्टाफ, कुक …
नैनीताल, अमृत विचार। केएमवीएन अपने कर्मचारियों को अतिथि सत्कार के प्रशिक्षण कराने की तैयारी में जुट गया है। जरूरत के अनुसार, उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए आम्रपाली इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के साथ केएमवीएन दो साल का एमओयू किया है। जिसके तहत केएमवीएन के मैनेजरों, फ्रंट ऑफिस कार्मिकों, वेटर, रूम अटैण्डेन्ट, हाउस कीपिंग स्टाफ, कुक आदि को संस्थान की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रथम चरण में पर्यटन सीजन शुरू होने से पूर्व 150 कर्मियों को पांच बैच में छह दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में उन्हें अतिथियों के अतिथि सत्कार संबंधी जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे
पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यटन विकास की संभावनाएं बेहतर हो सके।
इस अवसर पर केएमवीएन के एमडी नरेंद्र सिंह भंडारी, जीएम एपी वाजपेयी, पर्यटन विकास अधिकारी बच्ची राम आर्य के साथ आम्रपाली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से डायरेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफेसर प्रशांत आदि उपस्थित रहे।
