प्रयागराज: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने वाले कश्मीरी छात्रों को मिली जमानत
प्रयागराज। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान के हाथों हार के बाद आगरा में तीन कश्मीरी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों पर आरोप था कि भारत की हार के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की थी। आपके बता दें कि पुलिस ने तीनों को 27 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था। …
प्रयागराज। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान के हाथों हार के बाद आगरा में तीन कश्मीरी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों पर आरोप था कि भारत की हार के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की थी। आपके बता दें कि पुलिस ने तीनों को 27 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था।
जिसकी सुनवाई चल रही थी जिसके बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीनों छात्रों को जमानत दे दी है। तीनों छात्र आगरा कॉलेज के हैं और इनकी पहचान अरशद युसूफ, शौकत अहमद गनी और इनायत अल्ताफ के तौर पर हुई है।
राष्ट्रद्रोह और आतंकवाद की धारा में मामला दर्ज
पुलिस ने मामले की गंभीरत को देखते हुए भी सख्त कार्रवाई की थी। तीनों आरोपी छात्रों पर पुलिस ने राष्ट्रद्रोह और आतंकवाद की धारा के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दिन में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: राम की पैड़ी पर आयोजित पखावज महोत्सव में कलाकारों ने मोहा मन
