पीलीभीत:  छात्र बोला- टेंपाे चालक नशा सुंघाकर ले गया बरेली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। रिश्तेदार के घर जाने को रवाना हुए छात्र को जहर खुरानी गिरोह के एक सदस्य ने नशा देकर बेहोश कर दिया। उसे तीन पहिया वाहन से बरेली ले गया। मगर, होश आने पर छात्र आरोपी के चंगुल से छूटकर घर आ गया। परिजन ने छात्र से पूरे मामले की जानकारी की। जिसके …

पीलीभीत, अमृत विचार। रिश्तेदार के घर जाने को रवाना हुए छात्र को जहर खुरानी गिरोह के एक सदस्य ने नशा देकर बेहोश कर दिया। उसे तीन पहिया वाहन से बरेली ले गया। मगर, होश आने पर छात्र आरोपी के चंगुल से छूटकर घर आ गया। परिजन ने छात्र से पूरे मामले की जानकारी की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उगनपुर मरौरी निवासी गोपाल शरण का पुत्र परविंदर पिछले कई दिनों से बीसलपुर की बसंत विहार कॉलोनी निवासी अपने मौसा अजय पाल सिंह के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है। इन दिनों उसकी इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही है। बुधवार को दूसरी पाली में परीक्षा थी। वह परीक्षा देने के लिए वह घर से अमृता ग्राम तिराहे तक पहुंचा।

यहां से एक टेंपो पर सवार होकर परीक्षा केंद्र जा रहा था। आरोप है कि टेंपो चालक ने भड़रिया मोड़ के नजदीक उसे नशा सुंघा दिया और उसे लेकर बरेली मोड़ की तरफ ले गया। वहां पहुंचने पर पीड़ित को कुछ होश आ चुका था। टेंपो रूका तो कुछ लोग सड़क पर खड़े दिखाई दिए। इस पर छात्र ने शोर मचा दिया।

पकड़े जाने के डर से टेंपो चालक उसे सड़क किनारे बैठाकर भाग गया। जिसके बाद उसे रुहेलखंड चौकी की पुलिस ने बीसलपुर सुरक्षित भिजवाया। उधर, परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। उसके वापस आने पर राहत महसूस की। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: केंद्र व्यवस्थापकों से लिया जाएगा स्पष्टीकरण

संबंधित समाचार