पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसें भरेंगी रफ्तार, लगेगा 2 घंटे से कम का समय
लखनऊ। रोडवेज बसों के यात्रियों के लिए खुशखबरी आ रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से परिवहन निगम की बसों का सफर शुरू हो जाएगा। इससे कम समय के साथ-साथ कम किराया भी लगेगा। पहले चरण में आलमबाग बस टर्मिनल से तीन जिलों के लिए चार जोड़ी बसें चलाई जा रही हैं। इनमें खाम …
लखनऊ। रोडवेज बसों के यात्रियों के लिए खुशखबरी आ रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से परिवहन निगम की बसों का सफर शुरू हो जाएगा। इससे कम समय के साथ-साथ कम किराया भी लगेगा। पहले चरण में आलमबाग बस टर्मिनल से तीन जिलों के लिए चार जोड़ी बसें चलाई जा रही हैं। इनमें खाम रूप से आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया हैं। टाइम सारणी और किराया निर्धारित कर दिया गया है। एसी शताब्दी, एसी जनरथ और पिंक बसें चलाई गई हैं।
एक्सप्रेसवे पर फिनिशिंग न होने के कारण रात की सेवाएं अभी नहीं चलेंगी। काम पूरा होने के बाद बस सेवाओं को और बढ़ा दिया जाएगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अभी दिन में ही बसें चलाई जाएंगी। एक्सप्रेसवे के बड़े हिस्सों में सड़क के किनारे रेलिंग नहीं है। इससे अचानक कोई मवेशी या अन्य वाहन सड़क पर आ सकते हैं। इसे देखते हुए दिन की सेवाएं चलाई जा रही हैं। रात्रिकालीन बस सेवाएं द्वितीय चरण में संचालित होंगी।
किराया और दूरी
शहर किराया (रुपये में) समय सारणी
आजमगढ़ 309 सुबह 7:00, 7:15, 8:15 व 9:15
गाजीपुर 383 सुबह 9:00 बजे
बलिया 444 सुबह 8:00 व 8:30 बजे
पढ़ें-मुरादाबाद : भ्रांति और आशंकाओं के चलते रक्तदान के लिए आगे नहीं आ रहे हैं लोग
