आगरा: फोन चोरी और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। माल का बंटवारा करते समय फोन चोरी और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दो बदमाश मौके से फरार हो गए। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया की विगत कुछ दिनों से थाना सदर, ताजगंज और रकाबगंज क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी …

आगरा। माल का बंटवारा करते समय फोन चोरी और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दो बदमाश मौके से फरार हो गए।

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया की विगत कुछ दिनों से थाना सदर, ताजगंज और रकाबगंज क्षेत्र में लगातार मोबाइल चोरी व छिनैती की घटनाएं हो रही थीं। इसको लेकर पुलिस लगातार चेकिंग कर रही थी।

बीती रात थाना सदर पुलिस बुन्दू कटरा चौकी के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली की सीओडी के पास लकड़ी की टाल पर कुछ चोर माल का बंटवारा कर रहे हैं।

इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके से चार चोर अमन शर्मा निवासी हाथरस, राहुल उर्फ टिन्नी पंडित निवासी सदर, मनीष लवानिया निवासी सदर, मनीष सोनी निवासी सदरको गिरफ्तार किया है।

इस दौरान हाथरस निवासी हरिओम और विकास मौके से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इनके पास से 29 मोबाइल, 912 सिम, 2 अपाचे बाइक और 2 तमंचे व जिंदा कारतूस मिले हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें- राज्यसभा की आठ सीटों पर आज वोटिंग, पंजाब से AAP के पांच उम्मीदवारों का हुआ निर्विरोध चयन

संबंधित समाचार