कमलनाथ ने ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान का किया आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज यहां इस अभियान की शुरुआत की। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर प्रदेशव्यापी इस अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एवं विधायक आरिफ …

भोपाल। कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज यहां इस अभियान की शुरुआत की। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर प्रदेशव्यापी इस अभियान का आगाज किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एवं विधायक आरिफ मसूद भी उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिल्मी गीतों के माध्यम से महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता आज देश भर में महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरु कर रहे हैं। अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठतम नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर अभियान की शुरुआत की।

 

इसे भी पढ़ें-

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, 23 लोग घायल

संबंधित समाचार