गोरखपुर: डीडीयू के कैंटीन में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय गोरखपुर के कैंटीन में बुधवार को बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कर्मचारियों से कहा ठेकेदार से बोल देना मिल लेगा। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज की मदद से …

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय गोरखपुर के कैंटीन में बुधवार को बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कर्मचारियों से कहा ठेकेदार से बोल देना मिल लेगा। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के कैंटीन कर्मचारी अर्जुन ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे बाइक सवार दो युवक आए। कैंटीन में एक ही युवक आया, जबकि एक बाहर अपनी बाइक के पास खड़ा रहा। अंदर आए युवक घुसते ही हवाई फायरिंग कर दी। गोली कैंटीन के छत में धंस गई।

फायरिंग करने वाले बदमाश ने कहा ठेकेदार से बोल देना,आकर मिल लेगा और अपने साथी के साथ फरार हो गया।बताया जा रहा है कि ठेकेदार शैलेंद्र राय बरेली के शिवगढ़ का रहने वाला है। नवंबर 2021 से वह कैंटीन चला रहा है। फायरिंग की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-सामाजिक दायित्व, पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्युत उत्पादन में अग्रणी भुमिका निभा रही एनटीपीसी: कमलेश सोनी

संबंधित समाचार