भाजपा में पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में अंगवस्त्र देकर प्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
बहराइच। विकास खंड नवाबगंज के जैतापुर मे बीडीसी, ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्यो का सम्मेलन गुरुवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी व संचालन प्रमुख प्रतिनिधि शिवपूजन सिंह ने किया। सम्मेलन मे मुख्य अतिथि सांसद अक्षयबर लाल गौड व विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा रहे। पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित …
बहराइच। विकास खंड नवाबगंज के जैतापुर मे बीडीसी, ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्यो का सम्मेलन गुरुवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी व संचालन प्रमुख प्रतिनिधि शिवपूजन सिंह ने किया।
सम्मेलन मे मुख्य अतिथि सांसद अक्षयबर लाल गौड व विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा रहे। पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में सारे पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान है। क्योंकि केंद्र में नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज गांव स्तर पर भी विकास की सारी योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं। इसलिए एमएलसी के चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी डा प्रज्ञा त्रिपाठी के समर्थन मे अपना मतदान कर उन्हे भारी मतो से विजयी बनाये।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डा प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल नारा है सबका साथ सबका विकास और सब में विश्वास आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त कर विधान परिषद के सदस्य के रूप में आप सभी के हक की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ूंगी।
विधायक रामनिवास वर्मा ने कहा कि एमएलसी प्रत्याशी की जीत मे आप सभी बढ़चढ़कर अपना योगदान देने की बात कही।संयोजक ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने भी पंचायत प्रतिनिधियो से डॉ त्रिपाठी के पक्ष मे मतदान की बात कही। सम्बोधन के पश्चात सम्मेलन मे आये सभी प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यो व जिला पंचायत सदस्यो का एमएलसी प्रत्याशी ने अंग वस्त्र पहना कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
बैठक मौजूद रहे ये लोग
बैठक को इसके अतिरिक्त निदेशक सहकारी संघ डॉ आनंद गौड़, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा जीतेंद्र प्रताप सिंह जीतू, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, जिला महामंत्री नन्हे लाल लोधी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अमलानी, पहलाद वर्मा, शिवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, केश कुमारी, बेचे लाल जायसवाल, सत्येंद्र कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
पढ़ें-अयोध्या: वनरोज से टकराकर खाई में गिरा पुलिस का वाहन, चौकी प्रभारी हुआ घायल
