बाराबंकी: कलेक्ट्रेट परिसर में खराब पड़ा वाटर कूलर, पानी के लिये जनता बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर में लगा शुद्ध शीतल जल वाटर कूलर खराब पड़ा है। कलेक्ट्रेट सभागार के ठीक सामने लगे शीतल पेय जल की टंकी में लगातार गर्म पानी गिर रहा है। अधिवक्ता चैम्बर्स के सामने लगी पानी की टंकी में पानी नहीं आ रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में ही गेट नम्बर चार के मुख्य द्वार के …

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर में लगा शुद्ध शीतल जल वाटर कूलर खराब पड़ा है। कलेक्ट्रेट सभागार के ठीक सामने लगे शीतल पेय जल की टंकी में लगातार गर्म पानी गिर रहा है। अधिवक्ता चैम्बर्स के सामने लगी पानी की टंकी में पानी नहीं आ रहा।

कलेक्ट्रेट परिसर में ही गेट नम्बर चार के मुख्य द्वार के सामने लगा हैंडपंप तो ठीक है, पर वहां लगा वाटर कूलर लम्बे समय से सूखा पड़ा है। कलेक्ट्रेट परिसर में दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले अधिवक्ताओं और उनके मुवक्किल के साथ-साथ  हजारों की संख्या में लोगों का अपने काम के सिलसिले में यहां आना होता हैं। प्यास लगने पर ठंडे पानी की तलाश में लोग बाहर जाते हैं और दूकान दार मंहगी पानी की बोतलें थमा देते है।

रोज आने वाले लोगों की भीड़ का दबाव इतना है कि वहां पीने के पानी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से लोग परेशान हैं । रोज आने-जाने वाले अधिकारियों को जनता से जुड़ी ये समस्या या तो दिख नहीं रही या फिर वो जनता की मूलभूत जरूत ठंडे पानी की समस्या को लेकर फिक्रमंद नहीं है ।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से इस सन्दर्भ में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कलेक्ट्रेट परिसर में हम सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकते । कलेक्ट्रेट से हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है । फिर भी छोटी मोटी दिक्कत होगी तो उसे दिखाया जायेगा

पढ़ें- बहराइच: दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर हुए हमले के विरोध में ”आप” ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार