दिग्गज क्रिकेटर वीनू मांकड़ के बेटे राहुल मांकड़ का निधन, काफी समय से थे बीमार
मुम्बई। मुंबई के पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी और दिग्गज भारतीय हरफ़नमौला वीनू मांकड के बेटे राहुल मांकड का 66 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज़ राहुल ने 1972 से 1985 के बीच 47 प्रथम …
मुम्बई। मुंबई के पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी और दिग्गज भारतीय हरफ़नमौला वीनू मांकड के बेटे राहुल मांकड का 66 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज़ राहुल ने 1972 से 1985 के बीच 47 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 2111 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन था। उनके नाम पांच शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है। उनके भाई अशोक मांकड और अतुल मांकड भी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर थे। जहां अशोक ने बाद में भारत का भी प्रतिनिधित्व किया, वहीं अतुल ने सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला।
मुंबई के पूर्व बल्लेबाज़ शिशिर हट्टंगड़ी ने राहुल के लिए फ़ेसबुक पर श्रंद्धाजलि लिखी। वहीं पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ टीए सेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके निधन का ख़बर पाकर स्तब्ध हूं। वह एक क्रिकेटिंग परिवार से ताल्लुक रखते थे और एक बेहतरीन क्रिकेटर के साथ एक अच्छे इंसान भी थे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर टी ए शेखर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘राहुल मांकड़ के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। सही मायने में सज्जन व्यक्ति, अच्छे क्रिकेटर और एक महान इंसान। उनके परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : दिनेश कार्तिक के फैन हुए आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी, तारीफ में कही ये बात
