Pakistan Political Crisis : इमरान खान को मिली मोहलत, नेशनल असेंबली की कार्यवाही तीन अप्रैल तक स्थगित
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कुछ दिन की मोहलत और मिल गई है। गुरुवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का सत्र शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही तीन अप्रैल 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब इमरान के खिलाफ लाए गए …
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कुछ दिन की मोहलत और मिल गई है। गुरुवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का सत्र शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही तीन अप्रैल 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब इमरान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तीन अप्रैल को चर्चा होगी। इमरान को मिले तीन दिन के वक्त को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन तीन दिनों में इमरान अपनी कुर्सी बचाने के लिए कई जतन कर सकते हैं।
इमरान के खिलाफ विपक्ष को मिला बहुमत!
गुरुवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सत्र में विपक्ष के साथ 172 सदस्य मौजूद रहे। इतने सदस्य इमरान खान को कुर्सी से हटाने के लिए काफी हैं। बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 342 सीट हैं। बहुमत साबित करने के लिए 172 सदस्यों की जरूरत होती है।
इमरान खान को दे देना चाहिए इस्तीफा- बिलावल
पाकिस्तान की प्रमुख विपक्षी पार्टी पीपुल्स पार्टी के बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव किसी भी हाल में वापस नहीं लेने वाला है। भुट्टो ने कहा है कि वे इमरान खान को केवल यही सलाह देते हैं कि वे इस्तीफा दे दें।
ये भी पढ़ें : Pakistan : अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच आज रात राष्ट्र को संबोधित करेंगे इमरान खान
