हल्द्वानी: अप्रैल में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक अप्रैल 2022 से नया वित्त वर्ष शुरू हो जायेगा। अप्रैल माह में बैंक पूरे 10 दिन बंद रहेंगे। बीच में एकाध दिन के लिए बैंक खुलेंगे उसके बाद पुन: बंद हो जायेंगे। यदि आप अप्रैल माह में बैंक में किसी कार्य के लिये जा रहे हैं तो पहले छुट्टियों की सूची …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक अप्रैल 2022 से नया वित्त वर्ष शुरू हो जायेगा। अप्रैल माह में बैंक पूरे 10 दिन बंद रहेंगे। बीच में एकाध दिन के लिए बैंक खुलेंगे उसके बाद पुन: बंद हो जायेंगे। यदि आप अप्रैल माह में बैंक में किसी कार्य के लिये जा रहे हैं तो पहले छुट्टियों की सूची देख लें।
बिना सूची देखे जाने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक अप्रैल से बैंकों के बंद होने का सिलसिला माह 24 अप्रैल तक जारी रहेगा। आरबीआई द्वारा जारी की गयी अवकाशों की सूची के अनुसार अप्रैल माह में पूरे 10 दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा। त्योहार पर पड़ने वाले अवकाश को राज्य सरकार अपने हिसाब से रद्द कर सकती है। इसी तरह देखा जाय तो आरबीआई की सूची में से पांच छुट्टी कम हो गई है।
कब-कब रहेगी छुट्टी
1 अप्रैल, शुक्रवार : बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग यानी करीब सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
3 अप्रैल, रविवार : साप्ताहिक अवकाश।
9 अप्रैल, शनिवार : महीने का दूसरा शनिवार।
10 अप्रैल, रविवार : साप्ताहिक अवकाश है।
14 अप्रैल, गुरुवार : बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर जयंती/महावीर जयंती।
15 अप्रैल को शुक्रवार: बंगाली नव वर्ष दिवस।
17 अप्रैल, रविवार : साप्ताहिक अवकाश।
21 अप्रैल, गुरुवार : गुड़िया पूजा।
23 अप्रैल, शनिवार : महीने का चौथा शनिवार।
24 अप्रैल, रविवार : साप्ताहिक अवकाश।
