अयोध्या: लग्जरी कार सवारों ने गाड़ी चालक को पीटा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धनाथन मंदिर तिराहे के पास दो लग्जरी गाड़ियों पर सवार लोगों ने एक गाड़ी के चालक को बुरी तरह से पीटा और गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जाती है। पीड़ित चालक की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों व तीन अन्य अज्ञात के …

अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धनाथन मंदिर तिराहे के पास दो लग्जरी गाड़ियों पर सवार लोगों ने एक गाड़ी के चालक को बुरी तरह से पीटा और गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जाती है। पीड़ित चालक की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों व तीन अन्य अज्ञात के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इनायतनगर के खिहारन गांव के मोहम्मद ताहिर बेटा मोबीन अहमद ने तहरीर में कहा है कि वह एक कर 42 बीए 6800 का चालक है। आरोप है कि वह मिल्कीपुर से खंडासा थाना क्षेत्र स्थित अमरगंज बाजार जा रहा था।

तभी अचानक मिल्कीपुर से सिद्धनाथन तिराहे के बीच सफेद रंग की स्कार्पियो यूपी 32 एलएस 9574 और सफारी यूपी 32 डीडी 8686 में सवार लोगों ने पहले गाड़ी को टक्कर मारी उसके बाद बुरी तरह से पीटा और गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अमरगंज की ओर भाग गए।

चालक मोहम्मद ताहिर की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने मामले में अवधेश यादव, वरुण तिवारी, हितेश पांडे, राहुल मिश्रा सहित तीन अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वही तोड़ी गई गाड़ी मिल्कीपुर क्षेत्र के एक भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व विधायक के निजी सचिव की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें-अनाउंस हुई शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘निकम्मा’ की रिलीज डेट

संबंधित समाचार