उन्नाव: कार्यालय से अनुपस्थित अधिकारी भी कागजों पर रहते हैं उपस्थित, सीडीओ के औचक निरीक्षण में खोली पोल
उन्नाव। गुरुवार को सीडीओ दिव्यांशु पटेल एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विकास भवन स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही सफीपुर व फतेहपुर चौरासी ब्लाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित मिले 18 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई है। इसके …
उन्नाव। गुरुवार को सीडीओ दिव्यांशु पटेल एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने विकास भवन स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही सफीपुर व फतेहपुर चौरासी ब्लाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना के अनुपस्थित मिले 18 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई है। इसके साथ ही फतेहपुर चौरासी में ग्राम सचिव व प्रभारी एडीओ पंचायत पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश बीडीओ को दिए। जिसकी वजह यह रही वह रजिस्टर में तो उपस्थित थे लेकिन निरीक्षण के दौरान नदारत मिले।
अपनी कार्यशैली से जनपद में हडकंप मचाने वाले मुख्य विकास अधिकारी दिव्याशु पटेल गुरुवार एक बार फिर चर्चा में आ गए। सुबह उन्होंने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने साफ सफाई से लेकर उपस्थित पंजिका का अवलोकन भी किया। यहां विभिन्न कार्यालयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों में 15 लोग बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले।

डीआरडीए के शौचालयों में साफ सफाई व्यवस्था खराब देखते ही संबधित अधिकारी को जमकर फटकार भी लगाई। जहां दोनों ब्लॉकों में एक प्रभारी एडीओ पंचायत समेत चार कर्मचारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वापस मुख्यालय पहुंचने पर उन्होंने कार्रवाई को अमली जामा पहनाते हुए अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई की। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
रजिस्टर में हस्ताक्षर, कार्यालय से गायब मिले एडीओ पंचायत
फतेहुपर चौरासी ब्लाक के निरीक्षण के दौरान सीडीओ दिव्यांशु पटेल को ग्राम सचिव व एडीओ पंचायत हेमंत कुमार के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर तो मिले लेकिन वह गायब मिले। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी को उनके खिलाफ कर्मचारी आचार संहिता के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामकथा के 53 प्रशिक्षुओं को दीक्षा देकर दिलाई शपथ, सामाजिक सेवा का लिया संकल्प
