गदरपुर: तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला
गदरपुर, अमृत विचार। कार के अचानक खुले दरवाजे से टकराकर सड़क पर गिरे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। उसकी उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। करतारपुर रोड वार्ड नंबर एक निवासी आशीष कुमार (32) प्रमाण पत्र बनवाने …
गदरपुर, अमृत विचार। कार के अचानक खुले दरवाजे से टकराकर सड़क पर गिरे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। उसकी उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
करतारपुर रोड वार्ड नंबर एक निवासी आशीष कुमार (32) प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील गया था। दोपहर करीब 12 बजे आशीष तहसील से गदरपुर जाने के लिए पैदल लौट रहा था। चकरपुर मोड़ के पास एक कार चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया जिसके फलस्वरूप आशीष दरवाजे से टकराकर सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने आशीष को रौंद दिया।
उसे गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में आशीष को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी से पहुंची पुलिस ने मृतक आशीष के शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। आशीष अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र व पुत्री के परिवार को रोते बिलखते छोड़ गया है।
