मुरादाबाद : भोजपुर में बाइक सवार दंपति को कार ने रौंदा, गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पत्नी का इलाज कराने महानगर आ रहे प्रापर्टी डीलर की बाइक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी 55 वर्षीय इकरार हुसैन प्रॉपर्टी डीलर हैं। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पत्नी का इलाज कराने महानगर आ रहे प्रापर्टी डीलर की बाइक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी 55 वर्षीय इकरार हुसैन प्रॉपर्टी डीलर हैं। गुरुवार सुबह वह अपनी पत्नी 50 वर्षीय आसमां की आंखों का उपचार कराने के लिए महानगर आ रहे थे। मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर भोजपुर थाने की इस्लामनगर चौकी क्षेत्र में गौहरपुर की पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को रौंद दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस बीच चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में इकरार हुसैन और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे किया और फिर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि महिला के सिर में सात टांके लगाए गए हैं। इकरार हुसैन की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

संबंधित समाचार